फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Support for writing names on shops and carts on Kanwar Marg

Bareilly News: कांवड़ मार्ग की दुकान, ठेलों पर नाम लिखने का समर्थन

Sun, 21 Jul 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Support for writing names on shops and carts on Kanwar Marg
बरेली। शासन की ओर से कांवड़ मार्गों पर संचालित दुकान और ठेलाें पर विक्रेता का नाम लिखने के शासनादेश पर सामाजिक संगठन और व्यापारियों ने सराहा है। शनिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग की है। नाथनगरी सुरक्षा समूह के प्रतिनिधियों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सावन माह में सभी भक्त हवन-पूजन, कांवड़ लाने, अनुष्ठान आदि में व्यस्त रहते हैं। लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करते। इसलिए जरूरी है कि कोई ऐसा कार्य न हो जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों। समूह प्रमुख दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ब्यूरो
विज्ञापन

व्यापारियों ने ठेलों पर लगवाया नाम का पर्चा
बरेली। उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को शहर में ठेलों पर दुकानदारों के नाम चस्पा कराने का अभियान चलाया गया। महानगर कोषाध्यक्ष सरदार प्रभजीत सिंह ने मुख्य कांवड़ मार्ग बदायूं रोड पर हिंदुओं के ठेलों पर नाम लिखा पर्चा लगवाया। हालांकि, तमाम विक्रेता ऐसे भी रहे, जिन्होंने नाम का पर्चा लगाने पर आपत्ति जताई। यह क्रम आगे जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed