{"_id":"66400a57cf3791327104fe04","slug":"supply-started-on-airport-feeder-during-repair-contract-worker-died-bareilly-news-c-4-bly1015-399308-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मरम्मत के दौरान एयरपोर्ट फीडर पर चालू कर दी आपूर्ति, संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मरम्मत के दौरान एयरपोर्ट फीडर पर चालू कर दी आपूर्ति, संविदा कर्मी की मौत
Sun, 12 May 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा। तेज हवा और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए रिठौरा बिजली उपकेंद्र के एयरपोर्ट फीडर पर मरम्मत के दौरान आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे संविदा कर्मी की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने काफी हंगामा किया। पीलीभीत बाइपास पर जाम लगाने की कोशिश की। उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। वहां तैनात कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान इलाके की आपूर्ति ठप रही।
रिठौरा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेश उर्फ मंगली (30) रिठौरा बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। शनिवार को बारिश और हवा के कारण एयरपोर्ट फीडर क्षतिग्रस्त हो गया तो अपराह्न तीन बजे उसकी मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया। सुरेश पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बिजली लाइन ठीक कर रहे थे। उनके साथ लाइनमैन गौरव भी था। अचानक फीडर पर आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कई कर्मचारी और सुरेश के परिजन समेत मोहल्ले के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी लोग पीलीभीत बाइपास पर बैठ गए। इंस्पेक्टर जय शंकर सिंह ने फोर्स के साथ समझा-बुझाकर उनको हाईवे से हटाया।
इसके बाद काफी संख्या में लोग रिठौरा उपकेंद्र पहुंचे। एसडीई विपुल शुक्ला पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कर्मचारियों पर हमलावर हो गए। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। जेई ब्रजपाल सिंह गौतम ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उपकेंद्र पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया, अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत का एक माह में दूसरा मामला है। इससे पहले 19 अप्रैल को डोहरा मोड़ के पास हाईटेशन लाइन ठीक करते समय लाइनमैन कृष्णपाल की जान चली गई थी। अब सुरेश लापरवाही का शिकार हो गए। उनके परिवार में पत्नी जमुना देवी और पांच छोटे बच्चे हैं। पत्नी और बच्चों के साथ पिता कल्याण सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि मुआवजे पर तौर पर सुरेश के परिवार को 7.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए अधिकारियों ने तत्काल 20 हजार रुपये उपलब्ध कराए हैं।