फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Supervision of SP will end in cooperatives

सहकारी संस्थाओं में भी खत्म होगा सपा का वर्चस्व

Sat, 09 Dec 2017 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 09 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी लाल वर्मा ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार चुनाव में सहकारी संस्थाओं में समाजवादी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। ब्रज क्षेत्र की सभी सहकारी संस्थाओं में भाजपा के ईमानदार लोगों को स्थापित किया जाएगा ताकि सहकारिता आंदोलन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री यहां संजयनगर स्थित सिटी डिवाइन बैंक्वेट हाल में सहकारिता चुनाव को लेकर आयोजित बृज क्षेत्र की बैठक में बोल रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सहकारी संस्थाओं में भी अच्छे लोगों को लाना है ताकि सारी सुविधाएं जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सहकारी आंदोलन को खराब करने का काम किया है, भाजपा उन्हें उचित स्थान तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कहा कि पार्टी इस चुनाव को एक अभियान के रूप में ले रही है। हमने संगठनात्मक रूप से पूरी तरह से तैयारी कर ली है। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत से सदस्यता ग्रहण कराई है, इसी के बलबूते हम चुनाव में हर सहकारी संस्था पर अपने ईमानदार लोगों को स्थापित करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को आश्वस्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, दुर्विजय सिंह शाक्य, राजीव सिंह बब्बू भैया, हरीश शाक्य, सुरेश गंगवार, वीरेंद्र गंगवार वीरू और धर्मविजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed