फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Superstition Sheetal says husband was possessed by some soul Vishal died only three weeks after marriage

अंधविश्वास: रामनवमी से कोई नहीं निकला था बाहर, दरवाजा तोड़ पहुंची पुलिस रह गई सन्न, शीतल बोली- भूत मेरे पति...

Wed, 05 Apr 2023 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Apr 2023 11:13 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना इलाके के गांव में एक महिला बेटी के साथ घर बंद कर अनुष्ठान करतीं मिलीं। घर से आहट न मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो वहां बच्चों समेत सात लोग अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Superstition Sheetal says husband was possessed by some soul Vishal died only three weeks after marriage
अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले बच्चों समेत सात लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना इलाके के गांव बहादुरगंज में रहने वाले वाले बनारसी के घर का दरवाजा पिछले तीन-चार दिन से नहीं खुला था। अंदर से कोई आहट भी न होने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को खबर दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को बनारसी की पत्नी संतो और उसकी बेटी शीतल पूजा-पाठ करतीं मिलीं। 
विज्ञापन


उनके अलावा बच्चों समेत सात लोग अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले हैं। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बनारसी चूरन बेचने का काम करते हैं। व्यापार के सिलसिले में वह पिछले हफ्ते से कहीं बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी संतो, विधवा बेटी शीतल (30), प्रीति, अंजलि (18), सुजाता (15), कामनी (14) बेटा संजय (12), आकाश (8) और प्रकाश (सात) थे। 
विज्ञापन


शीतल के पति विशाल की करीब चार साल पहले फंदे से लटकने से मौत हो गई थी। शीतल के अनुसार, उसके पति पर किसी आत्मा का साया था। मौत के बाद अब आत्मा उसके ऊपर आने लगी। नवरात्र का व्रत रखने के बाद शीतल ने रामनवमी पर हवन-पूजन कर घर में चौकी स्थापित की थी। उसने परिजनों को काला धागा बांधने को दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच दिन से कमरा बंद कर अनुष्ठान कर रहे थे
पुलिस के अनुसार, चार-पांच दिन से कमरा बंद कर सभी चौकी लगाकर अनुष्ठान कर रहे थे। कई दिन से संतो के परिवार के किसी सदस्य के बाहर न आने पर पड़ोसियों ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

घर के भीतर संतो और शीतल अनुष्ठान करतीं मिलीं। वह जय मां दुर्गा और जय बालाजी कह रहीं थीं, जबकि संतो की बेटी प्रीति, अंजलि, सुजाता, कामनी, बेटा संजय, आकाश और प्रकाश नीम बेहोशी की अवस्था में थे। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मेराज आलम ने बताया कि सभी ने पिछले कई दिनों से कुछ खाया-पीया नहीं है। संतो, शीतल और एक-दो अन्य लोगों के चेहरे व अन्य अंगों पर मारपीट के निशान भी हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

शादी के तीन सप्ताह बाद ही हुई थी विशाल की मौत
शीतल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। तीन सप्ताह के बाद ही विशाल की मौत हो गई थी। मामले में कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। शीतल अक्सर नंगे पैर कई किलोमीटर तक चलकर कछियानीखेड़ा हनुमान मंदिर तक पूजन करने जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed