{"_id":"6029719b8ebc3ee9002bfc11","slug":"sunday-market-how-do-you-mind-paying-full-money-bareilly-news-bly4371962180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट: देते हैं पूरा पैसा तो एतराज कैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे मार्केट: देते हैं पूरा पैसा तो एतराज कैसा
विज्ञापन
बरेली में ईसाइयों की पुलिया के पास लगा अवैध बाजार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सड़क पर बैठे दुकानदारों ने कहा- नगर निगम और पुलिस से बात करके ही लगता है बाजार
विज्ञापन
बरेली। पिछले ही हफ्ते नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की थी लेकिन सेटेलाइट रोड पर ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया तक लगे संडे बाजार ने फिर ट्रैफिक जाम रखा। दुकानदारों ने यह भी तर्क दिया कि वे ठेकेदार को पूरा पैसा देकर दुकानें लगाते हैं जो नगर निगम और पुलिस की अनुमति से ही यहां बाजार लगवाता है।
दिलचस्प यह है कि पुलिस और नगर निगम दोनों के अधिकारी संडे मार्केट को अवैध बताते हैं लेकिन फिर भी सड़क पर यह मार्केट लगते सालों गुजर चुके हैं। इस साप्ताहिक मार्केट की वजह से सड़क की एक लेन लगभग पूरी तरह बंद हो जाती है लेकिन फिर भी उसे अनदेखा कर दिया जाता है। इस बार भी यही हालत रही। हालत यह है कि अब ठेकेदार ने रामवाटिका के रास्ते पर भी कब्जा कर लिया है जिसकी वजह से कॉलोनी में आने-जाने वालों को दिन भर जूझना पड़ता है।