फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sun came out after rain, heat made people miserable

Bareilly News: बारिश के बाद निकली धूप, उसम ने किया बेहाल

Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sun came out after rain, heat made people miserable
बरेली। पहाड़ों की हवा के साथ घिरे बादलाें ने शनिवार को फिर शहरवासियों को भिगोया। इसके बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। मौसम विभाग ने फिलहाल हल्के बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर 12 बजे से घने बादल घिरने लगे और कुछ देर बाद करीब आधे घंटे शहर के कई इलाकों में खंडवर्षा हुई। फिर आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर पांच मिनट तक बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी बढ़ने और धूप की वजह से उमस हावी रही। शाम को हवा ने खुशनुमा अहसास कराया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 98 फीसदी और हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटे रही।
विज्ञापन


ओपीडी में बढ़े वायरल बुखार, चर्म रोग के मरीज
जगह-जगह जलभराव और तापमान के उतार-चढ़ाव से बुखार और फंगल इंफेक्शन के मरीज ओपीडी में बढ़े हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 16 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सीनियर फिजिशियन डॉ. एएम अग्रवाल के मुताबिक, ज्यादा देर गीले कपड़े पहनने और रात में कूलर के करीब लेटने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। घर में या बाहर अगर जलभराव है तो उसे साफ करें। पौष्टिक और ताजा भोजन करें। बच्चों को शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed