{"_id":"5d2e296d8ebc3e6cf7221feb","slug":"sulm-bareilly-news-bly368882913","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूएलएम के शहर मिशन प्रबंधक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूएलएम के शहर मिशन प्रबंधक हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य शहरी आजीविका मिशन (एसयूएलएम) के शहर मिशन प्रबंधक अब्बास बेग की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एसयूएलएम के मिशन निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने चेतावनी के बावजूद योजनाओं के लक्ष्य पूरे न करने पर यह कार्रवाई की है।
एसयूएलएम शहरी क्षेत्र में गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करता है। इसके तहत महिला समूहों, बेरोजगारों और गरीबों को ऋण एवं काम की ट्रेनिंग देकर उनकी आजीविका को ठीक करने का काम किया जाता है। मगर बरेली में इसके अंतर्गत संचालित योजनाएं लक्ष्य से काफी दूर थीं। चेतावनी के बावजूद उनमें कोई प्रगति नहीं हुई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई तो प्रगति को शून्य पाया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए मिशन निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने एसयूएलएम के शहर मिशन प्रबंधक अब्बास बेग की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि कार्य के प्रति उदासीन होने के चलते अब्बास बेग के इस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।