फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suicide video posted on Instagram; life saved thanks to Meta alert.

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो डाला, मेटा अलर्ट से बची जान

Tue, 28 Jul 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Suicide video posted on Instagram; life saved thanks to Meta alert.
कुआंडांडा (बरेली)। मेटा अलर्ट और भुता थाना पुलिस की मुस्तैदी से एक युवक की जान बच गई। युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने उसे समय रहते उसे खेतों से ढूंढ निकाला और काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे मेटा मुख्यालय से भुता थाना पुलिस को अलर्ट मिला। अलर्ट में बेवल बसंतपुर गांव निवासी एक युवक के जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी थी। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने तुरंत दरोगा ऋषि मित्र को मौके पर भेजा। पुलिस गांव पहुंची और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान 26 साल का रिंकू उर्फ पंकज गांव के बाहर खेतों की ओर जाता हुआ मिला। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। युवक ने बताया कि शादी के छह वर्ष हो चुके हैं, लेकिन संतान न होने के कारण पत्नी से विवाद रहता है। उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से शाहजहांपुर अपने मायके में रह रही है। एक सप्ताह में दो बार बुलाने जाने पर भी पत्नी ने साथ आने से इन्कार कर दिया था। अवसाद में आकर उसने करीब एक सप्ताह पहले बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन


---

पुलिस ने परिवार को बुलाया

पुलिस युवक को चौकी बेवल बसंतपुर लेकर आई। वहां उसकी काउंसलिंग की गई। युवक से लिखित आश्वासन लिया गया कि वह भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा। पुलिस ने उसे उसके पिता लल्लूराम और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ संदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। टीम ने युवक को खोजकर उसकी काउंसलिंग कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed