{"_id":"677ef3e2bd39f3434401b256","slug":"sugarcane-weighing-starts-after-being-closed-for-three-days-after-uproar-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102235-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हंगामे के बाद तीन दिनों से बंद गन्ना तौल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हंगामे के बाद तीन दिनों से बंद गन्ना तौल शुरू
विज्ञापन
तौल न होने पर परेशान खडे किसान।
- फोटो : arniya
हाफिजगंज। ओसवाल चीनी मिल पर तीन दिनों से गन्ने की तौल बंद है। कड़ाके की सर्दी में इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। किसानों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद गन्ने की तौल शुरू करा दी गई।
औरंगाबाद स्थित ओसवाल चीनी मिल में मिल अधिकारियों ने तीन दिन से गन्ने की तौल को बंद कर दिया। किसान गन्ना लेकर पहुंचकर तीन दिनों से इंतजार कर रहे थे।
तौल न होने से किसानों को खुले आसमान के नीचे रात काटनी पड़ती थी। बुधवार को किसानों ने हंगामा किया। इधर, मिल अधिकारियों का कहना है कि मिल में खपत के अनुसार गन्ना कम आ रहा है। इसलिए कुछ देरी से तौल की जा रही है। किसानों की मांग के बाद तौल शुरू करा दिया गया है।
इसके अलावा छोटेलाल, गुड्डू सरदार, मुन्नालाल, कल्याण सिंह आदि किसानों ने बताया कि ओसवाल मिल पर पिछला बकाया भी है। उन्हें जल्द से जल्द बकाया भुगतान किया जाए। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन