{"_id":"5bf8fad9bdec2241cf75d23a","slug":"sudhvi-koyal-giri-of-juna-akhara-herself-set-fire-condition-extremely-delicate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने पर साध्वी कोयल गिरी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने पर साध्वी कोयल गिरी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
साध्वी कोयल गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर की साध्वी कोयल गिरी को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में ईशान अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार रात नौ बजे कोयल ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। वह गंभीर हालत में बरेली स्थित ईशान अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस कोयल गिरी के घर पहुंची। एसआई संसार सिंह ने कोयल की मां और भाई अखिलेश से पूछताछ की।
22 वर्षीय साध्वी कोयल गिरी उर्फ सीमा वर्मा तिलहर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में चुनाव लड़ चुकीं हैं। वह तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में रहती हैं। साध्वी कोयल जूना अखाड़े से जुड़ी थी, लेकिन जनवरी 2018 में उन्होंने जूना अखाड़े से सन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
डॉक्टर के मुताबिक कोयल की हालात गंभीर है। परिवार के लोग आईजी कार्यालय जाने की तैयारी में हैं। इस हमले से पहले लखनऊ से आते वक्त ट्रेन में भी साध्वी पर हमला हो चुका है। लखनऊ से आने के बाद वह घर के अंदर कमरे में पहुंची और खुद को आग लगा ली। घटना के समय उनकी मां पड़ोस में गई हुईं थीं और भाभी घर के दरवाजे पर थी। चीख-पुकार सुनकर भाभी अंदर गईं तब जानकारी हुई।
विज्ञापन
2012 से बहादुरगंज में तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तीन व्यवसाइयों के खिलाफ उन्होंने एफआईआर भी लिखवा रखी है।