{"_id":"ca491ce630b5256ee26d69bfa991916a","slug":"sudhir-jain-cid-is-now-investigating-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर जैन मामले की अब सीबीसीआईडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर जैन मामले की अब सीबीसीआईडी जांच
बरेली
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधीर जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की अब सीबीसीआईडी जांच कराई जा सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की संस्तुति केंद्र को करने की मांग प्रदेश सरकार से की थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इस मामले में सीबीसीआईडी जांच के निर्देश दिए हैं। शासन के अनु सचिव शैलेंद्र कुमार ने एसएसपी बरेली से मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने के संबंध में आख्या मांगी है। अक्टूबर माह में सुधीर जैन हेडपोस्ट आफिस के निकट बाइक समेत सड़क पर रहस्यमय परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़े पाए गए थे। वह इस्लामियां मार्केट स्थित दुकान से भटनागर कालोनी स्थित आवास पर लौट रहे। बाद में उनका निधन हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन