फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sudden power failure at 12 o'clock in night due to fault in line of Badaun District Hospital

Badaun: लाइन में फॉल्ट होने से रात 12 बजे गुल हुई अस्पताल की बिजली, गर्मी में मरीज बेहाल; शहर में हुई कटौती

Tue, 18 Jun 2024 08:12 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Tue, 18 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

बदायूं जिला अस्पताल की जर्जर लाइन में फॉल्ट होने से सोमवार रात 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इस भीषण गर्मी में साढ़े ग्यारह घंटे बिजली गुल होने से मरीज व तीमारदार बिलबिला गए। खून की जांचें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन
sudden power failure at 12 o'clock in night due to fault in line of Badaun District Hospital
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिला अस्पताल की जर्जर लाइन में फॉल्ट होने से सोमवार रात 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। जेनरेटर भी नहीं चलाया गया। भर्ती मरीज रातभर गर्मी से बेहाल रहे। सुबह आठ बजे अस्पताल खुला तो ओपीडी में मरीज पहुंचे। बिजली न होने से उनकी खून की जांच अटक गई। बिजली दस बजे आई तो एक फेस ही नहीं था। बिजली कर्मचारी अस्पताल में फॉल्ट की तलाश में लाइन चेक करने में लगे, तब कहीं जाकर 11.30 बजे बिजली सुचारू हो सकी। इस भीषण गर्मी में साढ़े ग्यारह घंटे बिजली गुल होने से मरीज व तीमारदार बिलबिला गए। खून की जांचें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


इस दौरान जहां सीटी स्कैन कराने के लिए लोग इंतजार करते रहे। वहीं, खून संबंधी जांच के लिए भटकना पड़ा। मरीजों की हालत यह थी कि सीटी स्कैन के सामने कुछ मरीज तो जमीन पर ही लेट गए। पूछने पर बताया कि उनकी हालत गर्मी में बिगड़ रही है। बैठा नहीं जा रहा है, इसलिए जमीन के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बिजली है नहीं तो जांच के लिए इंतजार तो करना ही है। वहीं, खून की जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा, 'बिजली को लेकर मैं खुद चिंतित हूं। जर्जर लाइन को बदलवाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए दस लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को यह बजट मिलते ही अस्पताल का सब स्टेशन चालू हो जाएगा। जल्द ही आपूर्ति 24 घंटे मिला करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट से फेल रही बिजली
सोमवार को 1.5 लाख लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली ठप रही। शहर के साथ वजीरगंज, दातागंज और बिल्सी क्षेत्र के गांवों भी प्रभावित हुए। दातागंज के हजरतपुर फीडर पर करीब 30 से अधिक गांव हैं। फॉल्ट से सोमवार को सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम साढ़े पांच बजे तक कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक नहीं किया। नतीजा, पूरा दिन 60 हजार से अधिक लोग गर्मी में पसीना बहाते रहे।

उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा 
यह स्थिति तब है जब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी लगातार फॉल्ट ठीक करने में देरी न करने की बात कह रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। केवल दातागंज नहीं, उसहैत और वजीरगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति फेल हुई। 40 गांव प्रभावित हुए। उसहैत में ग्रामीण क्षेत्र के लिए लागू 18 घंटे की आपूर्ति का शेड्यूल धड़ाम हो गया। दलेलनगर फीडर पर दस गांवों को आपूर्ति पांच से सात घंटे ही मिल पा रही है। फसलें सूख रही हैं।


तेज हवा की वजह से आपूर्ति ठप की गई थी- जेई रजनीश कुमार 
अभियंता ओवरलोडिंग का बहाना देकर बारिश का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि कृषि फीडर के लिए 9 घंटे का शेड्यूल है, लेकिन तीन-चार घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। जेई विनोद कुमार का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते सभी फीडरों पर एक साथ आपूर्ति देना मुश्किल होता है। दहगवां कस्बा के 60 गांवों में सोमवार दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। जेई रजनीश कुमार ने बताया कि तेज हवा की वजह से आपूर्ति ठप की गई थी, क्योंकि हवा के दौरान हादसे का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed