फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide by two women

दो महिलाओं ने की खुदकुशी

Sun, 30 May 2021 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
sucide by two women
बरेली। संजयनगर में पति की डांट से नाराज 28 वर्षीय सुमन ने शनिवार को तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। वहीं, परवानानगर में बीमारी से परेशान पूजा ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके अलावा कैंट में पिता की डांट से आहत युवक ने भी खुदकुशी की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी सुनील कुमार अपने पिता डालचंद की अस्थियों का विसर्जन करने हरिद्वार गए थे। शनिवार सुबह वहां से लौटने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। पत्नी सुमन ने करीब बीस मिनट बाद दरवाजा खोला तो सुनील ने उन्हें डांट दिया और कमरे में चले गए। इससे नाराज सुमन ने टॉयलेट में जाकर तेजाब पी लिया। परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील ने अपने ससुर के साथ एसएसपी ऑफिस जाकर पत्नी का पोस्टमार्टम न कराने की अपील की लेकिन एसएसपी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, इज्जतनगर में परवाना नगर निवासी राकेश की पत्नी 30 वर्षीय पूजा को माइग्रेन और किडनी की बीमारी थी। इसके कारण वह अवसाद में रहती थीं। दो दिन पहले राकेश सुभाषनगर स्थित अपनी ससुराल गए थे। शनिवार सुबह वह अपनी सास के साथ घर पहुंचे तो पूजा का कमरा बंद मिला। आवाज देकर और फोन करके उन्होंने कमरा खुलवाने की कोशिश की मगर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो पंखे से पूजा का शव लटक रहा था। इसके अलावा कैंट में सदर बाजार निवासी 18 वर्षीय युवक ने पिता के डांटने पर फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। मगर परिवार वालों ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंट पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed