फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide by man

प्रेमिका की बहन ने डांटा तो जहर खाकर कर ली खुदकुशी

Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
sucide by man
बरेली। प्रेमिका की बहन की डांट से नाराज होकर गोविंदा (23) ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कैंट के सदर बाजार में रहने वाले गोविंदा के परिजन ने बताया कि वह और उसके पिता नंदकिशोर मेहनत-मजदूरी करते हैं। कैंट क्षेत्र में ही रहने वाली तलाकशुदा युवती से करीब दो साल से गोविंदा के प्रेम संबंध थे। बताया कि शुक्रवार को गोविंदा और वह युवती सदर बाजार के मेले में एकसाथ घूम रहे थे। युवती की बहन ने दोनों को साथ देखकर नाराजगी जताई और गोविंदा को काफी डांटा भी था। इससे नाराज होकर उसने घर जाकर चूहे मारने वाली दवाई खा ली। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि इस मामले में उन्होंने अभी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। अंतिम संस्कार के बाद वे लोग इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed