{"_id":"5fd125a88ebc3e3b590a0ee2","slug":"subversive-beating-of-car-rider-family-stuck-in-jam-bareilly-news-bly429560728","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे कार सवार परिवार को पीटकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे कार सवार परिवार को पीटकर तोड़फोड़
विज्ञापन
मारपीट का शिकार परिवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
इज्जतनगर की कलापुर की पुलिया का मामला, मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप, दो हिरासत में
विज्ञापन
बरेली। शादी में जा रहे सीबीगंज के परधौली गांव के एक परिवार को पीटकर उनकी कार में कुछ लड़कों ने तोड़फोड़ कर दी। यह कार कलापुर की पुलिया के पास जाम में फंस गई थी और गांव में होकर निकालते वक्त एक ट्रक से टकरा गई।
हादसों के लिहाज से कलापुर की खूनी पुलिया इन दिनों जाम, मारपीट और लूटमार का अड्डा बन चुकी है। लंबे रूट के राहगीरों के जाम में फंसे होने पर आसपास के गांवों के उचक्के जाम में फंसने के दौरान बाइक सवार शातिर झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर भाग जाते हैं। दूसरे जिलों के रहने वाले यात्री और राहगीर बिना किसी कार्रवाई के ही चले जाते हैं। बुधवार दोपहर थाना सीबीगंज के गांव परधौली के सोनू पुत्र प्रसादी लाल पत्नी अलका, मां सुखदेवी और दो बेटियों चार साल की विज्ञा व पांच माह के साथ रिठौरा शादी में भाग लेने अपनी कार से जा रहे थे।
कलापुर की पुलिया पर जाम लगा होने पर पड़ोसी गांव कलापुर से निकलने के प्रयास में कार एक ट्रक से छू गई। इसी बात को लेकर कार स्वामी सोनू और ट्रक चालक में बहस होने लगी। दोनों में कहासुनी हो रही थी, इस बीच पड़ोस में ही क्रिकेट खेल रहे कलापुर निवासी दो युवक अपने साथियों संग आ गए। उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और कार सवार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि कार सवार लोगों का मोबाइल फोन भी लूट लिया। बाद में उन्होंने राहगीरों की मदद से दो आरोपियों को धर दबोचा जिन्हें रिठौरा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।