{"_id":"6a4d5ec07b32c9e014056c9f","slug":"substandard-injections-administered-to-243-patients-samples-fail-test-bareilly-news-c-4-bly1053-920606-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 243 मरीजों को लगा दिया अधोमानक इंजेक्शन, जांच में सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 243 मरीजों को लगा दिया अधोमानक इंजेक्शन, जांच में सैंपल फेल
Wed, 08 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने फ्रूसेमाइड इंजेक्शन की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसे सरकारी अस्पतालों में वितरित कर दिया। इस दवा का उपयोग सैकड़ों मरीजों के इलाज में किया जा चुका है। कौशांबी जिले से मई में भेजे गए सैंपल की जांच में दवा फेल हो गई।
बरेली में भी मई में फ्रूसेमाइड की 1000 डोज आई थीं। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही 247 मरीजों को ये डोज दी जा चुकी थीं। दवा के फेल होने के बाद कॉरपोरेशन ने बचा हुआ स्टॉक वापस मंगा लिया है। हालांकि, जिन मरीजों को यह दवा दी गई है, उनकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ा है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, फ्रूसेमाइड गुर्दा रोगियों में पेशाब कम बनने और शरीर में पानी भरने के इलाज में उपयोग होती है। यह हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर के गंभीर रोगियों को भी दी जाती है। कॉरपोरेशन ने इस दवा को जीवन रक्षक दवाओं की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
वर्जन
किसी भी दवा का सैंपल फेल होने पर कॉरपोरेशन की ओर से बचा हुआ स्टॉक वापस मंगा लिया जाता है। सैंपल फेल की रिपोर्ट आने पर फ्रूसेमाइड दवा का स्टॉक भी वापस भेज दिया गया है।
- डॉ विश्राम सिंह, सीएमओ।