फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subsidy was not given, Deputy Agriculture Director sent a letter to the police station against the farmer

Bareilly News: सब्सिडी नहीं दी, उप कृषि निदेशक ने किसान के खिलाफ थाने में भेजा पत्र

Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Subsidy was not given, Deputy Agriculture Director sent a letter to the police station against the farmer
बरेली। कृषि यंत्र की सब्सिडी जारी न करने वाले लिपिक पर किसान ने आरोप लगाया तो उप निदेशक कृषि ने उसको चेतावनी देते हुए थाने को पत्र लिख दिया है। लेकिन आरोपित लिपिक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं और न ही किसान को सब्सिडी का भुगतान किया है। इससे किसानों में आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मझगंवा ब्लाक के गांव शिवनगर नौगवां निवासी किसान चेतन्य प्रकाश ने कृषि यंत्रीकरण योजना से 1.10 लाख रुपये में रोटावेटर खरीदा था। योजना के अंतर्गत उसे 42 हजार रुपये की सब्सिडी मिलनी है। रोटावेटर खरीदने के बाद उसकी जांच 28 दिसंबर को हुई। जांच के बाद उसके खाते में सब्सिडी आनी थी। आरोप है कि सब्सिडी जारी करने के लिए उपनिदेशक कृषि कार्यालय में तैनात लिपिक प्रखर सक्सेना ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। किसान ने नहीं दिया तो उसकी सब्सिडी जारी नहीं की गई। किसान ने 20 फरवरी को इसकी शिकायत शपथ पत्र पर डीएम व अन्य उच्च अधिकारियों से की। उसके बाद उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने 21 फरवरी को किसान को नोटिस भेजकर अगले दिन ही जवाब दाखिल करने को कहा। किसान ने कहा कि उनको जवाब देने का समय कम दिया गया है। अब उप निदेशक ने किसान के खिलाफ भोजीपुरा थाने में पत्र भेजा है। लिखा कि किसान ने राजपत्रित अधिकारी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे अन्य किसानों में भी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विभाग के अफसर और लिपिक किसानों की मदद करने के बजाय परेशान कर रहे हैं। किसान ने बताया कि उस लिपिक पर पहले भी अपने खाते में योजना की धनराशि लेने के आरोप लगे हैं। फिर भी अफसर उसे बचाने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed