फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   subsidi cilender

सब्सिडी वाले सिलिंडरों में होली पर कटौती न करें

Sat, 21 Feb 2015 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को डीएसओ केएल तिवारी ने पेट्रोलियम कंपनी और गैस एजेंसी संचालकाें की संयुक्त बैठक बुलाई। इसमें पेट्रो कंपनी समन्वयक केएन गुप्ता ने बताया कि अभी तक लगभग 3.35 लाख उपभोक्ता अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर उपलब्ध करा पाए हैं जबकि जिले में घरेलू कनेक्शन धारकाें की संख्या 4.87 लाख से अधिक है। इस तरह करीब 63 प्रतिशत लोग ही सब्सिडी सुविधा पाने के लिए सिस्टम से जुड़ पाए हैं। बैठक में पाया गया कि तमाम लोगाें की शिकायत है कि उनके खाताें में सब्सिडी नहीं पहुंच रही है। इस पर समन्वयक ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता सीधे उनको शिकायत करें।

गैस वितरकाें ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियां उन्हें पर्याप्त सब्सिडी युक्त सिलिंडर सप्लाई नहीं कर रही हैं जिससे हजाराें गैस उपभोक्ता प्रभावित हैं। इसे लेकर आए दिन एजेंसियाें पर नोक झोंक और हंगामा हो रहा है। वितरकाें ने कहा कि होली त्योहार आ गया है। इस मौके पर गैस की मांग ज्यादा होती है। अगर अपेक्षित सप्लाई नहीं मिली तो स्थिति खराब हो सकती है। इस पर डीएसओ केएल तिवारी ने कंपनी अफसराें से कहा कि होली तक सब्सिडी वाले सिलिंडराें की सप्लाई में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए। अगर कोई कंपनी या एजेंसी ऐसा करती है तो कार्रवाई होगी। बैठक में वरिष्ठ निरीक्षक आरिफ खां, एचपीसी प्रबंधक हिमांशु स्वान, गैस वितरक राजेश गुप्ता, श्यामलाल, योगेश चंद्रा, एसके गुप्ता, अमित खां, विनोद गुरंग, अजय टंडन, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed