फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subrati murder case: scribe suspended in Nawabganj police station for absconding

सुबराती हत्याकांडः नवाबगंज थाने से आरोपी के फरार होने के मामले में मुंशी निलंबित

Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Subrati murder case: scribe suspended in Nawabganj police station for absconding
आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दो हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेजा, थाने से फरार बन्ने की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें

विज्ञापन
नवाबगंज। थाने में चार दिन से बैठे सुबराती हत्याकांड के आरोपी बन्ने खां के फरार होने के मामले में एसएसपी ने मुंशी को निलंबित कर दिया है। पहरे पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है, जबकि इस मामले में लापरवाही को लेकर एक दरोगा के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें बन्ने की गिरफ्तारी में जुटी हैं, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं आया है। इधर, दो हत्यारोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कुईयारामपुर के मूल निवासी सुबराती की हत्या में उसके चार दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरुवार सुबह हत्यारोपी बन्ने खां मुंह धोने के बहाने पहरे पर तैैनात होमगार्ड को धक्का देकर नवाबगंज कोतवाली से फरार हो गया था। शुक्रवार को हत्या में शामिल इसरार उर्फ नन्हू और आबिद उर्फ नौशे को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की चप्पलें और मिर्च पाउडर बरामद किया गया। बता दें कि एसएसपी ने बन्ने के फरार होने के मामले में स्टाफ की लापरवाही की जांच के आदेश दिए थे। एक दरोगा, मुंशी राजेंद्र प्रसाद और पहरे पर तैनात होमगार्ड घासीराम के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई। एसएसपी ने मुंशी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है, जबकि दरोगा के खिलाफ अभी जांच चल रही है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है।
विज्ञापन

80 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या

- बन्ने शाह और इसरार अहमद ने हरियाणा में चोरी की की थी। इसरार ने बताया कि इसमें सुबराती भी शामिल था। चोरी की रकम में से 80 हजार रुपये सुबराती को बन्ने को देने थे। बन्ने की बहन की शादी होने वाली है, लिहाजा वह सुबराती से बार बार तकाजा कर रहा था, लेकिन सुबराती आनाकानी कर रहा था। इससे नाराज होकर बन्ने ने अपने साथी इसरार के सार्थ इंधजागीर गांव के आबिद की मदद से सुबराती की आंखों में मिर्च का पाउडर डालने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के थाने से भागने के मामले में नवाबगंज थाने के मुंशी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित किया गया है। होमगार्ड घासीराम की लापरवाही के बारे में कार्रवाई की संस्तुति करके रिपोर्ट होमगार्ड जिला कमांडेंट के पास भेजी गई है। दरोगा राकेश कुमार की लापरवाही तय करने के लिए जांच कराई जा रही है। उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed