फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Submersibles will be shut down in dairies operating within the municipal limits

Bareilly News: नगर निगम सीमा में संचालित डेयरियों में बंद कराए जाएंगे सबमर्सिबल

Thu, 10 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Submersibles will be shut down in dairies operating within the municipal limits
बरेली। गोबर नालियों में बहाने से रोकने के लिए अब नगर निगम डेयरियों में सबमर्सिबल बंद कराएगा। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने जलकल विभाग को 836 डेयरियों की सूची सौंपी है। जलकल विभाग की ओर से सर्वे भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 900 से ज्यादा डेयरियां हैं। ज्यादातर के संचालक गोबर को नालियों में ही बहा देते हैं। इस वजह से नालियां चोक रहती हैं। जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ता है। मानसून में दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस बार बारिश में गलियां न डूबे इसके लिए नगर निगम अभी से तैयारियों में जुटा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर उन डेयरियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके संचालक गोबर को पानी के प्रेशर के जरिये नालियों में बहा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी नहीं किया शहर के बाहर

जलकल विभाग को सौंपी गई सूची के मुताबिक चाहबाई, बानखाना, किला और पुराने शहर में सबसे अधिक डेयरियां हैं। चाहबाई में 200, बानखाना व किला में 100-100 और पुराने शहर में 200 से अधिक डेयरियां चल रहीं हैं। एनजीटी के निर्देशानुसार इन्हें शहर से बाहर करना है मगर, लंबे समय से नगर निगम और बीडीए एक-दूसरे पर यह जिम्मेदारी डाल रहे हैं। संवाद


--
अवैध तौर पर सबमर्सिबल लगाकर गोबर को सीवर और नालियों में बहाया जाता है। जलकल विभाग को इन डेयरियों की सूची सौंपी गई है। संयुक्त अभियान चलाकर इन सबमर्सिबल को बंद कराया जाएगा। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed