फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   subhasnagar flyover work stuck due to budget

सुभाषनगर फ्लाईओवर कागजों में दौड़ रहा, डिजाइन के लिए खजाना कोई खाली नहीं कर रहा

Tue, 07 Jun 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
subhasnagar flyover work stuck due to budget
बरेली। सुभाषनगर फ्लाईओवर का प्रस्ताव कागजों में तो दो माह से दौड़ रहा है लेकिन यह उड़ान नहीं भर पा रहा है। अब तक फ्लाईओवर का डिजाइन तक तैयार नहीं हुआ। डिजाइन के लिए रकम कौन दे, इस पर मंथन चल रहा है। पीडब्ल्यूडी व स्मार्ट सिटी कंपनी को मिलकर यह पुल निर्माण करवाना है।
विज्ञापन

सुभाषनगर पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने दौड़ लगाई। पीडब्ल्यूडी से लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर मौका मुआयना करने पहुंचे। नाप-जोख पूरी हो गई। पूरा ग्राउंड तैयार हो गया। पुल के डिजाइन की बात आई तो रकम कोई देने को तैयार नहीं है। लगभग 80 लाख रुपये पुल के डिजाइन पर खर्च होंगे। यह डिजाइन रेलवे खुद तैयार करवाएगा। क्योंकि पुल के मध्य में रेलवे का ब्रिज शामिल होगा। रेलवे अपने क्षेत्र में अपने हिसाब से पुल का निर्माण करता है। बाकी हिस्सा सेतु निगम की ओर से तैयार किया जाना है। साथ ही पीडब्ल्यूडी भी इसमें सहयोग करेगा।
विज्ञापन

ये है पुल का प्रस्ताव
सुभाषनगर पुल के निर्माण के लिए लगभग 82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल की लंबाई लगभग एक हजार मीटर रखी गई है। इस पुल के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी 32 करोड़ रुपये और बाकी लगभग 50 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी कंपनी को देने हैं। इस पुल का निर्माण लगभग डेढ़ साल में पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर के दो लाख लोगों को मिलना था सीधा लाभ
इस पुल का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों ने इसलिए तैयार करवाया था कि ताकि सुभाषनगर का बड़ा हिस्सा सीधे शहर से जुड़ जाए। लोगों को आवाजाही के लिए किसी तरह की कोई असुविधा न हो। दो लाख लोगों को इसका लाभ मिलना था। यहां के लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पुल का निर्माण होगा और उनकी यातायात संबंधित दूर होंगी। इसके अलावा इस मार्ग से दूसरे क्षेत्रों के लोग भी गुजरेंगे।
नेताओं के दावे हवाई
सुभाषनगर पुल का प्रस्ताव सबसे पहले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आगे बढ़ाया था। उन्होंने ही पीडब्ल्यूडी से कहा था कि वह अपनी तैयारी करें, बजट की व्यवस्था वह करवाएंगे। उन्होंने बजट के लिए पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह से भी मुलाकात की थी लेकिन अब तक बजट के नाम पर कुछ नहीं मिला। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने भी पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें बजट की मांग की गई थी। वहीं दूसरी ओर बजट को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई बयान देने को तैयार नहीं हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह का कहना है कि कंपनी की ओर से पुल निर्माण के लिए आधा बजट देना है, जो तैयार है। पीडब्ल्यूडी की रकम का इंतजार है।
नगर निगम बना रहा है पुलिया के पास सड़क
नगर निगम सुभाषनगर पुलिया के पास मेजर सड़क का निर्माण कर रहा है। यह काम शुरू हो गया है। मेयर डॉ. उमेश गौतम का कहना है कि पहले यहां नाला होने के कारण लोगों को दिक्कतें होती थीं लेकिन अब वह आसानी से यहां से गुजर सकेंगे। सड़क का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। मालूम हो कि सड़क के लिए की गई खोदाई के कारण कुछ दिन यातायात बाधित भी रहा था।

सुभाषनगर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बजट जल्द मिलेगा। प्रयास तेजी से चल रहे हैं। डिजाइन के लिए पैसे पहले चरण में मंजूर करवाए जाएंगे। इसके लिए सफलता कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है।
- संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed