फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subhash Nagar case in Bareilly: sister's report negative ... brother still positive

बरेली में सुभाषनगर का मामलाः बहन की रिपोर्ट निगेटिव... भाई अब भी पॉजिटिव

Wed, 08 Apr 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Subhash Nagar case in Bareilly: sister's report negative ... brother still positive
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
बरेली। कोरोना संक्रमित सुभाषनगर के परिवार की एक युवती की कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवती को परिवार से अलग दूसरे वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। जबकि उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, ये रिपोर्ट दूसरी बार लिए गए सैंपल की थी। एक बार और सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सुभाषनगर में रहने वाले एक कोरोना संक्रमित परिवार के छह सदस्यों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनका इलाज चल रहा है। करीब तीन दिन पहले परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार आई रिपोर्ट में संक्रमित युवक की बहन की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। है। जबकि इसके साथ ही आई उसके भाई की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ऐसे में परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिवार में सभी के ठीक होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने बेहतर इलाज करने पर आभार जताया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बिथरी में बने कोरोना एल-1 वार्ड में मंगलवार को बदायूं के कोरोना संक्त्रस्मित युवक के बाद अब शाहजहांपुर के संक्त्रस्मित को शिफ्ट किया गया है। देर शाम भर्ती करने के साथ ही, उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सौ से ज्यादा घरों की स्क्रीनिंग, 17 सैंपल लिए

बरेली। सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चल रही सक्रीनिंग में मंगलवार को 17 सौ से ज्यादा घरों की जांच की गई। टीम को एक संदिग्ध युवक समेत कई लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने दो मरीजों को संदिग्ध मानते हुए उनका सैंपल लेने की संस्तुति की थी। देर शाम तक चली स्क्रीनिंग के बाद 17 सैंपल लिए गए। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को 67 लोगों की सक्रीनिंग में से 15 लोगों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया। जानकारी के मुताबिक 106 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए इसमें से अब तक 36 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed