{"_id":"62b0e4c0d986ed242f4a58b6","slug":"sub-station-je-beaten-bareilly-news-bly488934933","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर सबस्टेशन पर संविदा कर्मियों ने जेई से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर सबस्टेशन पर संविदा कर्मियों ने जेई से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डेलापीर सबस्टेशन पर जेई जितेंद्र केसरवानी के साथ संविदा कर्मचारियों ने मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना प्रेमनगर में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल जेई की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, यूपी संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी ने जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है।
मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले जितेंद्र केसरवानी बतौर जेई डेलापीर सबस्टेशन पर तैनात हैं। जितेंद्र के मुताबिक रविवार रात डेलापीर इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर वह सबस्टेशन पहुंचे तो वहां संविदा कर्मचारी और यूनियन नेता रिंकू, प्रकाश और विशाल कौशल को बैठकर शराब पीते पाया। उन्होंने आपूर्ति चालू करने को कहा तो आरोपी उन पर हमलावर हो गए।
कहासुनी के बाद आरोपी रिंकू ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो रिंकू की पत्नी शीतल ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें काफी गुम चोटें आई हैं। भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपियों ने उन्हें देख लेने के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जेई की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी रिंकू, प्रकाश, विशाल कौशल और शीतल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नाराजगी जताई तो बढ़ाई धारा
इस मामले में पुलिस ने पहले मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी जिसके बाद जेई और एसडीओ ने थाने जाकर नाराजगी जताते हुए पुलिस से धारा बढ़ाने की मांग की। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा बढ़ा दी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर दयाशंकर ने बताया कि विशाल और रिंकू का चालान किया जा चुका है।
विधायक सम्मान समारोह में नहीं बुलाया इसलिए मारपीट
आरोपी रिंकू पक्ष का कहना है कि रविवार को सबस्टेशन पर संविदा कर्मचारियों ने नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य का सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में डीडीपुरम के जेई नीरज पंवार और डेलापीर के जेई जितेंद्र केसरवानी को नहीं बुलाया था। इसी बात से जेई नाराज हो गए और शराब के नशे में साथियों के साथ पहुंचकर उस पर हमला कर कुछ सामान भी छीन लिया।