फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-inspector and trainee constable demolish wall amidst dispute between two brothers in Bareilly

Bareilly News: दो भाइयों के विवाद में दरोगा और प्रशिक्षु सिपाही ने गिराई दीवार, दोनों पर हो सकती है कार्रवाई

Mon, 27 Jul 2026 04:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में दरोगा और प्रशिक्षु सिपाही नियम-कायदे भूल गए। विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा और सिपाही ने खुद ही विवादित दीवार गिरा दी। वीडियो वायरल होने पर जांच की गई तो दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की। 

विज्ञापन
Sub-inspector and trainee constable demolish wall amidst dispute between two brothers in Bareilly
दरोगा और प्रशिक्षु सिपाही ने गिराई दीवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कैरुआ में दो भाइयों के विवाद को सुलझाने गए दरोगा और प्रशिक्षु सिपाही ने खुद ही दीवार ढहा दी। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो सीओ ने उनसे पूछताछ की। दरोगा ने नियमों की जानकारी कम होने की बात कही। हालांकि, सीओ ने दोनों पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैरुआ निवासी रजनीश और उसके भाई आरेंद्र में करीब 20 साल से पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद है। शनिवार सुबह आरेंद्र ने उसी भूमि पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। रजनीश की सूचना पर यूपी 112 पुलिस आई और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन


बताते हैं कि शाम को फिर आरेंद्र ने निर्माण शुरू किया तो रजनीश ने पुलिस को सूचना दी। चूंकि, रजनीश एक किसान संगठन से जुड़ा है तो उसने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। इस बार दरोगा परविंदर कुमार एक प्रशिक्षु सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद ही दीवार गिरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें दरोगा को हाथ व लात से व प्रशिक्षु सिपाही को फावड़े से ईंट उखाड़ते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने दी ये दलील 
दरोगा परविंदर कुमार से जब अधिकारियों ने जानकारी ली तो उसने माफी मांगी। सफाई दी कि वह काफी समय यातायात पुलिस में तैनात रहा। कुछ समय पहले ही पदोन्नति के बाद थाने में जिम्मेदारी मिली है। उनको जानकारी नहीं थी कि पुलिस को इस तरह निर्माण नहीं हटाना चाहिए। 

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि दरोगा व प्रशिक्षु सिपाही से जवाब मांगा गया है। प्राथमिक जांच में उनकी गलती पाई गई है। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed