{"_id":"6726bdd2b8a4f962d20af1f4","slug":"students-will-practice-for-proficiency-exam-on-omr-sheet-bareilly-news-c-4-bly1015-513372-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओएमआर शीट पर विद्यार्थी करेंगे निपुण परीक्षा का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओएमआर शीट पर विद्यार्थी करेंगे निपुण परीक्षा का अभ्यास
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) 18 व 19 नवंबर को होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ओएमआर शीट भरने में गलती न हो, इसके लिए विद्यार्थी प्रत्येक शनिवार को अभ्यास करेंगे।
बीएसए संजय सिंह के अनुसार विद्यालयों में 18 नवंबर को कक्षा एक से तीन व 19 नवंबर को कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों का टेस्ट होगा। परीक्षा से पहले विद्यार्थी प्रत्येक शनिवार को ओएमआर पर अभ्यास करेंगे। कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। वहीं, कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों को स्वयं ओएमआर शीट में जानकारी दर्ज करनी होगी।
परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रधानाध्यापक सीलबंद पैकेट खोलेंगे। परीक्षा के बाद शिक्षक ओएमआर शीट को स्कैन कर परख एप पर अपलोड करेंगे। शासन स्तर से भी परीक्षा को लेकर निगरानी की जा रही है। हाल में हुई बैठक में मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
चार दिसंबर को होगा नैस
जिले में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (नैस) का आयोजन चार दिसंबर को किया जाएगा। इसमें बेसिक के कक्षा तीन व छह और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। ये विद्यार्थी भी शनिवार को ओएमआर शीट पर अभ्यास करेंगे।
संवाद