फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students will meet again in 2124 Laptop

2124 विद्यार्थियों को फिर मिलेंगे लैपटॉप

Sat, 08 Oct 2016 01:43 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार फिर छात्रों पर मेहरबान हुई है। दो साल बाद फिर लैपटॉप बांटे जाने की तैयारी है। वर्ष 2015 और 2016 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले जिले 2124 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसों के विद्यार्थी भी पात्रों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

चूंकि अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए प्रदेश सरकार ने लैपटॉप वितरण की घोषणा कर दी है। इसके लिए सभी जिलों के माध्यमिक शिक्षा विभाग को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय से एक अनुमानित लक्ष्य भी दिया गया है। उसके मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी माध्यमिक विद्यालयों से उच्च मेरिट वाले छात्र-छात्राओं के नाम मांगे हैं। 20 अक्तूबर तक छात्र-छात्राओं के नामों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। उसके बाद सत्यापन भी कराया जाएगा और लैपटॉप आने के बाद ही वितरण का कार्यक्रम तय होगा।  जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि हमारे कार्यालय से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसे ही आदेश आएगा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन


इंसेट...
ये है लक्ष्य
बोर्ड                हाईस्कूल            इंटरमीडिएट 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड
वर्ष 2015        358                354
वर्ष 2016        333                337
सीबीएसई
वर्ष 2015        102                103
वर्ष 2016        096                098 
आईसीएसई
वर्ष 2015        031                034
वर्ष 2016        032                030 
संस्कृत बोर्ड
वर्ष 2015        028                027
वर्ष 2016        026                026
मदरसा बोर्ड
वर्ष 2015        028                027
वर्ष 2016        026                026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed