{"_id":"68362b265eb3002fde093929","slug":"students-who-came-to-take-the-mid-term-exam-created-a-ruckus-bareilly-news-c-4-lko1064-650200-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिड टर्म परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिड टर्म परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार को बीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी समाजशास्त्र की मिड टर्म परीक्षा देने पहुंचे। विभाग का गेट बंद मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। छात्र रवि पंडित ने बताया कि मामले की जानकारी चीफ प्रॉक्टर व परीक्षा नियंत्रक को दी गई, लेकिन किसी ने भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इससे परेशान विद्यार्थियों को कुछ देर परिसर में भटकना पड़ा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि मिड टर्म परीक्षाएं परीक्षा भवन में कराई जा रही हैं। सभी शिक्षक वहीं गए थे। छात्रों ने यदि सही से कार्यक्रम पढ़ा होता तो उन्हें दिक्कत नहीं होती। संवाद