फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students slapped a sub-inspector and a constable, and threatened to torch the police outpost.

Bareilly News: छात्रों ने दरोगा-सिपाही को जड़े थप्पड़, चौकी फूंकने की दी धमकी

Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students slapped a sub-inspector and a constable, and threatened to torch the police outpost.
बहेड़ी (बरेली)। शिक्षक के थप्पड़ जड़ने से नाराज छात्र ने साथियों को जुटाकर उनकी पिटाई कर दी। समझौते के दौरान माफी मांगने से इन्कार करते हुए चौकी प्रभारी और सिपाही को भी थप्पड़ जड़ दिए। काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से उत्तेजित छात्रों ने चौकी को फूंकने की धमकी भी दी। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इलाके के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक कुलदीप सिंह ने पढ़ाई न करने पर छात्र रोहित को थप्पड़ लगा दिया था। इससे नाराज रोहित ने अपने साथियों संजय गुर्जर और अमित गुर्जर के साथ शनिवार दोपहर बाद कुलदीप सिंह को उनई मकरूका गांव के पास घेरकर पीट दिया। आरोप है कि शिक्षक के साथ मौजूद दो शिक्षिकाओं से छेड़खानी भी की। तीनों शिक्षक शिकायत करने आरोपी छात्रों के घर गए तो उनके परिजनों ने छात्रों को डांटने के बजाय उनको ही बुरा-भला कहा।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षक नारायण नगला चौकी पर पहुंचे और तहरीर दी। चौकी प्रभारी अमित बघेल ने छात्रों व उनके अभिभावकों को बुलवाया। वहां समझौतानामा तैयार किया गया। हस्ताक्षर से पहले चौकी प्रभारी अमित बघेल और सिपाही कपिल ने छात्रों से शिक्षक के पैर छूकर माफी मांगने के लिए कहा। रोहित ने माफी मांग ली लेकिन संजय ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही कपिल और दीवान उमेंद्र ने संजय को जबरन झुकाने का प्रयास किया तो उसने कपिल को तीन थप्पड़ मारे। दरोगा अमित बघेल आगे बढ़े तो संजय ने उनको भी थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान अन्य आरोपी छात्र वहां से भाग गए, लेकिन पुलिस ने संजय को पकड़ लिया। कुलदीप सिंह की तहरीर पर तीनों छात्रों व उनके परिजनों समेत दस लोगों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed