फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students showed talent in sports competitions

Bareilly News: खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 15 Nov 2024 04:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in sports competitions
बरेली। बाल दिवस पर गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, सुभाष नगर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान चांदनी ने हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर कौशल पाल व तृतीय स्थान पर गोपाल गोस्वामी रहे। सीनियर वर्ग में अंशुमन प्रथम, सूरज मौर्य द्वितीय व रमन श्रीवास्तव तृतीय पायदान पर रहे। कुर्सी दौड़ में पहला स्थान श्रीयांशी सागर, दूसरा स्थान सिमरन व तीसरा स्थान माही ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त गायन प्रतियोगिता में वंश प्रथम, संध्या व दीक्षा द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रधानाचार्य कवलजीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रवींद्र कौर, गुरप्रीत कौर, मनवीत कौर, पीयूष राठौर, दीपिका उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

---
विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ्य रहने के टिप्स
बरेली। साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं ने विविध प्रकार के खान-पान के स्टॉल लगाए। इसमें विद्यार्थियों के मध्य खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गुड्डी पाल ने किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के लाभदायक पोषण ड्रिंक की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed