Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students returned to take exam due to lack of information, returned

जानकारी के अभाव में परीक्षा देने पहुंचे छात्र, लौटाए गए

Sun, 13 Dec 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students returned to take exam due to lack of information, returned
MJP Rohilkhand university

शनिवार से शुरू होनी थीं एलएलबी की परीक्षाएं, बरेली कॉलेज में बने हैं दो परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की हड़बड़ी के चलते शनिवार को तमाम छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ा। परीक्षा स्थगित होने के बावजूद तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षा देने बरेली कॉलेज पहुंच गए और फिर उन्हें लौटना पड़ा। उन्हें समझाने में कॉलेज प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी (त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय) और एलएलएम के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होनी थीं। इसके लिए बरेली कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एक केंद्र बरेली कॉलेज का था और दूसरा क्लासिक लॉ कॉलेज का, जिन पर करीब 1300 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी। शनिवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे की पाली में बरेली कॉलेज में करीब 700 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी लेकिन शुक्रवार रात विश्वविद्यालय प्रशासन ने अचानक ही परीक्षा स्थगित कर दी। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित भी की गई मगर सारे छात्र इसे देख नहीं सके और शनिवार सुबह दस बजे से ही बरेली कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचने लगे। इसके बाद उन्हें वापस भेजने में कॉलेज प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

धरी रह गईं कॉलेज की सारी तैयारियां

शनिवार की परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे, सीटिंग प्लान, परीक्षा ड्यूटी समेत सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा से एक दिन पहले सारे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए लेकिन परीक्षा स्थगित होने से सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बनी भ्रम की स्थिति

बरेली कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने देर से सूचना अपलोड की, जिसके चलते सौ से ज्यादा छात्रों को कॉलेज से लौटाना पड़ा। इससे पहले भी 10 दिसंबर को भी भ्रम की स्थिति बनी जब विश्वविद्यालय ने ये परीक्षाएं 12 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर से शुरू कराने का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड किया और इसे दस मिनट बाद ही हटा दिया था।

कॉलेज प्राचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप में दो दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी कि परीक्षा 12 दिसंबर से नहीं होगी। मगर बरेली कॉलेज ने अपने छात्रों को इसकी सूचना नहीं दी तभी दिक्कत हुई। बाकी किसी कॉलेज में ऐसा नहीं हुआ। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed