{"_id":"64ceb4f29ed4edd41406ab74","slug":"students-protested-for-not-getting-admission-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-412-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रवेश न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रवेश न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Sun, 06 Aug 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। प्रवेश न मिलने से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हंगामा किया। छात्र कॉलेज में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से करने के साथ पुलिस को भी तहरीर दी गई है।
कस्बे का राजकीय इंटर कॉलेज आए दिन विवादों को लेकर सुर्खियों में रहता है। कॉलेज में एडमिशन को लेकर पिछले कई दिनों से हंगामा चल रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राम पिछले एक सप्ताह से अवकाश पर हैं। प्रभारी के रूप में किसी को चार्ज नहीं दिया गया है। एडमिशन की अंतिम तिथि पांच अगस्त थी। शनिवार सुबह छात्र कॉलेज पहुंचे तो बताया गया कि प्रधानाचार्य मौजूद नहीं है।
ऐसी स्थिति में अन्य कोई एडमिशन नहीं कर सकता। इसको लेकर छात्र विपिन कुमार, आसिफ सैफी, अजय कुमार, गौतम, अनिकेत आदि ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र इकठ्ठा होकर थाने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य जानबूझकर प्रवेश नहीं देना चाह रहे। पहले भी दो विद्यार्थियों को प्रवेश देने से मना किया गया था। बिथरी चैनपुर विधायक के हस्तक्षेप के उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से भी की गई है। छात्रों ने बताया कि सोमवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी के लिए प्रधानाचार्य श्रीराम को कॉल की गई मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।