फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   students protest i final of RU cup

आरयू कप फाइनल: छात्रों का विवि में हंगामा

Wed, 21 Mar 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 21 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
students protest i final of RU cup
students
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेले जा रहे आरयू कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को हुआ विवाद बुधवार को और तूल पकड़ गया। केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र दोबारा मैच कराने पर अड़ गए। कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते दोनों विभागों के छात्र आमने-सामने आ गए। जबरदस्त हंगामा होने लगा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया गया। क्रीड़ा सचिव ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी-अपनी मांग पर अड़े रहे। इस पर क्रीड़ा सचिव ने फाइनल मुकाबला स्थगित कर दिया। छात्रों को सुलह करने का एक दिन का मौका दिया है। अगर छात्र नहीं माने तो प्रतियोगिता ही निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को कंप्यूटर साइंस और केमिकल इंजीनियरिंग के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। केमिकल की टीम को आखिर के तीन ओवर में 35 रन बनाने थे। विवाद केमिकल इंजीनियरिंग की टीम के दो खिलाड़ियों के रन आउट होने पर शुरू हुआ। आरोप था कि अंपायर ने गलत आउट दिया। केमिकल की टीम इसका विरोध करते हुए मैदान छोड़कर चली गई। बाद में कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने उनको चिढ़ाने के लिए टी-शर्ट उतारकर डांस किया। कंप्यूटर साइंस की टीम फाइनल में पहुंच गई और बुधवार को उनका फाइनल मैच था। सुबह ही केमिकल के छात्र विरोध करने पहुंच गए। उनकी मांग थी कि दोबारा मैच कराया जाए। पुलिस को बुलाया गया तो छात्र कुछ शांत हुए। पहले तो केमिकल के छात्र मान गए कि फाइनल मुकाबला हो। बाद में उन्हाेंने फिर हंगामा शुरू कर दिया। धरने पर बैठने की चेतावनी दी। दोनों टीमों के कप्तान को बुलाया गया और तय हुआ कि जहां से विवाद शुरू हुआ वहीं से मैच शुरू कराया जाएगा। कंप्यूटर साइंस के छात्र इसपर तैयार हो गए लेकिन केमिकल के छात्र इसपर तैयार नहीं हुए। क्रीड़ा सचिव के कार्यालय में ही काफी गहमागहमी हो गई। क्रीड़ा सचिव ने फाइनल मुकाबला स्थगित कर दिया। दोनों विभागों की टीमों को एक दिन का वक्त दिया कि अगर मैच जहां से रुका था वहीं से खेलने को तैयार हैं तो ठीक नहीं तो प्रतियोगिता ही निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


क्रीड़ा सचिव के कार्यालय में छात्रनेता भिड़े
क्रीड़ा सचिव कार्यालय में ही बातचीत के दौरान दो छात्रनेता आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी नोकझोंक हो गई। एक छात्रनेता ने सीनियर प्रोफेसर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि वह एक विभाग को सपोर्ट कर रहे हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीड़ा सचिव बोले, अब नहीं होगा आरयू कप
क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने कहा कि आगे से कैंपस में आरयू कप नहीं होगा। जो भी प्रतियोगिताएं होंगी वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेंडर के हिसाब से होंगी। अंतर विभागीय मुकाबले कराकर टीम बनाएंगे और उनको अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में खिलाएंगे। आरयू कप में केवल छात्र शामिल होते हैं इसलिए हर बार विवाद होता है। बता दें कि इससे पहले भी आरयू कप में कई बार मारपीट तक हो चुकी है।



छात्रों को एक दिन का वक्त दिया है। सुलह कर लें और जहां से मैच रुका था वहीं से खेल लें। नहीं मानते हैं तो प्रतियोगिता निरस्त कर देंगे। भविष्य में यह प्रतियोगिता नहीं कराई जाएगी।
- प्रोफेसर एके जेटली, क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed