{"_id":"6733cb0c6835e72ae1047309","slug":"students-of-bareilly-college-will-do-internship-in-jal-nigams-laboratory-bareilly-news-c-4-lko1064-519960-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल निगम की प्रयोगशाला में इंटर्नशिप करेंगे बरेली कॉलेज के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल निगम की प्रयोगशाला में इंटर्नशिप करेंगे बरेली कॉलेज के विद्यार्थी
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों को जल निगम (ग्रामीण) की जल परीक्षण प्रयोगशाला में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थी पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए काॅलेज स्तर पर विभागों से बुधवार तक आवेदन मांगे गए हैं।
कॅरिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ. राजीव कुमार यादव के अनुसार विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के क्रम में इंटर्नशिप कराई जा रही है। इसमें प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं। विभाग तीन चयनित विद्यार्थियों की सूची 13 नवंबर तक प्लेसमेंट सेल में उपलब्ध कराएंगे। 14 नवंबर से 18 विद्यार्थी एक माह की इंटर्नशिप प्राप्त करेंगे।
स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग
इंटर्नशिप प्रोग्राम में स्नातक के पांचवें और परास्नातक के तीसरे सेमेस्टर विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रयोगशाला में छात्र-छात्राओं को पानी की फिजिकल व केमिकल प्रॉपर्टी जांचने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विभाग की कार्यशैली को भी विद्यार्थी नजदीकी से जान सकेंगे। इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इससे रोजगार प्राप्त करते समय संबंधित क्षेत्र में अनुभव से विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र का लाभ मिलेगा। संवाद