फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students not able to join teacher recruitment due to non-declaration of B.Ed result

बीएड का रिजल्ट घोषित न होने से शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं हो पा रहे छात्र

Mon, 02 Nov 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students not able to join teacher recruitment due to non-declaration of B.Ed result
demo photo - फोटो : demo photo

 22 सितंबर को हो चुकी परीक्षा का परिणाम जारी करने में देरी कर रहा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
बरेली। बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी करने में लगातार देरी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र टीजीटी शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इससे उनमें नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि 22 सितंबर को परीक्षा हो चुकी है, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिणाम जारी करने में बेवजह देरी कर रहा है, जबकि इसके बाद हुईं परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है।

बीएड छात्रों की इस दिक्कत को देखते हुए समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करेगा। प्रदेश सरकार ने हाल ही में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया हैै। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड की जो परीक्षा 22 सितंबर को हो चुकी है, उसका रिजल्ट अब तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि बीएड के सभी प्रैक्टिकल भी हो चुके हैं। छात्रनेता फैज मोहम्मद का कहना है कि बीएड के अंतिम वर्ष का परिणाम अगर जल्द घोषित नहीं किया गया तो छात्रों को शिक्षक भर्ती के दूसरे अवसर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed