{"_id":"6982527e323e2442040a77d4","slug":"students-kicked-punched-and-belted-on-the-beach-road-bareilly-news-c-4-1-bly1039-819653-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीच रोड पर छात्रों में चले लात-घूंसे और बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीच रोड पर छात्रों में चले लात-घूंसे और बेल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर हुआ विवाद, पुलिस ने चारों को पकड़ा
हाफिजगंज। बीच रोड पर मंगलवार को चार छात्रों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर माफीनामा कराकर छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया। क्षेत्र के एक काॅलेज में मामूली बात पर 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र छुट्टी के समय आपस में भिड़ गए। काॅलेज परिसर के अंदर से शुरू हुई लड़ाई के बाद छात्र लड़ते हुए मेन तिराहे पर पहुंच गए। यहां तिराहे पर जमकर लात-घूंसे व बेल्टों से एक दूसरे के ऊपर प्रहार करने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
सूचना पर एसआई सत्यवीर गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तिराहे पर छात्र लड़ रहे थे, जिनका झगड़ा शांत कराकर थाने लाकर छात्रों के परिजनों को बुलाकर माफी नामा कराकर परिजनों के साथ भेज दिया गया। संवाद