फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students established 'Pragyan E-Cell' to promote entrepreneurship.

Bareilly News: उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों ने बनाई प्रज्ञान ई-सेल

Sun, 23 Aug 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students established 'Pragyan E-Cell' to promote entrepreneurship.
बरेली। बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थी इन दिनों कॉलेज में उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) का माहौल बना रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थियों ने खुद ही प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना की है। इसके जरिये कंप्यूटर विभाग के साथ ही अन्य विभागों के विद्यार्थी भी एंटरप्रेन्योरशिप की बारीकियों के बारे में जान रहे हैं।
विज्ञापन

प्रज्ञान सेल की कोर टीम की अध्यक्ष व द्वितीय वर्ष की छात्रा रुचि ने बताया कि हमारे कॉलेज में वह सुविधा नहीं है जो आईआईटी या आईआईएम जैसे बड़े संस्थानों में होती है। महाविद्यालय की इनोवेशन सेल के जरिये हम अपने विचार पर काम तो कर सकते हैं, लेकिन उसे मार्केट में कैसे उतारा जाए इसकी ट्रेनिंग के लिए व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए विभाग के छात्रों व शिक्षकों के प्रयास से इस सेल की स्थापना की गई है। यहां हम आईआईटी बांबे के माध्यम से कराए जा रहे अनेक एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर टीम की सदस्य नीलम गुप्ता ने बताया कि इस सेल का संचालन विद्यार्थी मिलकर ही कर रहे हैं। इससे समस्याएं व उनका निस्तारण भी करीब से जान सकेंगे। इस सेल से विद्यार्थी केवल प्रतियोगिताओं पर निर्भर न रह कर प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त कर सकेगा। आईआईटी का कल्चर व गाइडेंस भी मिलेगा। आईआईटी बांबे के दो शिक्षक गाइड के रूप में हमारा मार्गदर्शन करेंगे।


शनिवार को आयोजित हुई पहली प्रतियोगिता
शनिवार को प्रज्ञान ई-सेल ने आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अनोखे आइडिया प्रस्तुत किए। इसमें कुल 11 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नवीन एवं रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष के नारायण पंत ने हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए ‘एआई कोच का विचार प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमालय ने फसल एंबुलेंस का अभिनव विचार प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीसीए द्वितीय वर्ष के ऋषभ मिश्रा व टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रो. अविनाश अग्रवाल, डॉ. रोमा सक्सेना व अन्य निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed