फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students coming to take exam clashed with each other, one got head broken

Bareilly News: परीक्षा देने पहुंचे छात्र आपस में भिड़े, एक का फोड़ा सिर

Tue, 21 May 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Students coming to take exam clashed with each other, one got head broken
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को परीक्षा के समय सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हो गई। इसमें एक छात्र के सिर में चोट लग गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाणिज्य विभाग में बीकॉम के साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं व्यावसायिक विषयों की परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे बीएससी (गणित) छठे सेमेस्टर का छात्र उदय शर्मा, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आयुष खंडेलवाल और ध्रुव चौहान कक्षा में परीक्षा देने पहुंचे। यहां सीट को लेकर इनमें कहासुनी हो गई। इस दौरान हाथापाई शुरू होने से उदय के सिर में चोट लग गई। परीक्षा के दौरान मारपीट से परीक्षार्थियों के बीच खलबली मच गई।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह की सूचना पर मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ पहुंचे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बुलाई गई, जहां बारादरी थाना पहुंचकर आपस में समझौता हो गया। उदय शर्मा खुद को एबीवीपी का पूर्व सोशल मीडिया संयोजक बताता है। ऐसे में संगठन से संबंध रखने वाले कई युवा मारपीट के दौरान परीक्षा कक्ष में पहुंच गए थेे। इसको लेकर महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव ने बताया कि उदय का संगठन से कोई संबंध नहीं है। पूर्व में छात्र के रूप में वह आंदोलन में शामिल हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की बीच मारपीट का प्रकरण संज्ञान में आया है। हालांकि किसी छात्र ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। घटना में शामिल छात्रों को नोटिस जारी किया जाएगा। - प्रो. आलोक खरे, मुख्य नियंता, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed