फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   students can apply for admission in graduate courses till June 30

UP: स्नातक पाठ्यक्रम में 30 जून तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तारीख

Wed, 25 Jun 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है। कई महाविद्यालयों में सीटों के सापेक्ष प्रवेश कम होने पर तिथि बढ़ाई गई है।  

विज्ञापन
students can apply for admission in graduate courses till June 30
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नई प्रक्रिया की जानकारी न होने और विभिन्न वजहों से प्रवेश के लिए आवेदन में असमर्थ रहे विद्यार्थियों को अब 30 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला है।

विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में करीब माह भर से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई थी। पोर्टल बंद होने के बाद भी किन्हीं वजहों से प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत हुए विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। इसकी वजह से तमाम कॉलेजों में निर्धारित सीटों के सापेक्ष प्रवेश नहीं हो सके। लिहाजा, विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया।

अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है। आवेदन के समय विद्यार्थी को 150 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश की तिथि अलग से घोषित होगी।

Trending Videos

विवि ने ओपन की स्नातक, भारांक के लिए विंडो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य अर्हता स्नातक और भारांक का विकल्प भरने के लिए 30 जून तक विंडो फिर ओपन यानी शुरू की है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अनिवार्य अर्हता का विकल्प नहीं चुना है तो वे संबंधित लॉगिन आईडी से विकल्प पर जानकारी संशोधित या उसे दर्ज कर सकते हैं। ताकि ऑनलाइन मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने या प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के दौरान प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो। 

प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा की तिथि 30 तक बढ़ाई
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक वार्षिक पाठ्यक्रम की प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है। कॉलेज प्रशासन को निर्धारित तिथि तक हर हाल में परीक्षा कराकर अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। किन्हीं भी वजह से अगर परीक्षा नहीं कराई गई या अंक अपलोड नहीं हुए तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इसके अलावा परीक्षा संपन्न कराने के नियम यथावत रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed