{"_id":"6883edd7881f75c69a07747a","slug":"students-are-troubled-by-subject-selection-error-bareilly-news-c-4-vns1074-689901-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विषय चयन की त्रुटि से विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विषय चयन की त्रुटि से विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विषय चयन में हुई त्रुटि के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि कैफे संचालकों की लापरवाही से उनके फॉर्म में गलत विषय भर दिए गए। इसके चलते अब वह कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं।
कॉलेज परिसर में शुक्रवार को ऐसे कई छात्र-छात्राएं मिले जो अपनी इस समस्या को लेकर प्रवेश समिति और संबंधित विभागों से संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने कैफे संचालक को अपनी पसंद के विषय बताए थे, लेकिन फॉर्म जमा होने के बाद उन्हें पता चला कि विषय कुछ और ही चुने गए हैं।
एक छात्रा ने बताया कि उसने आर्ट्स स्ट्रीम में इतिहास और समाजशास्त्र विषय का चयन करने के लिए कहा था, लेकिन फॉर्म में भूगोल और राजनीति विज्ञान भर दिया गया। इसी तरह, कई अन्य छात्रों ने भी अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इस समस्या पर कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। छात्र-छात्राओं की मांग है कि उन्हें एक बार विषय बदलने का मौका दिया जाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो। प्रवेश समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं पर विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल कोई निश्चित समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि उन्होंने विद्यार्थियों को संबंधित विभाग में जाकर जानकारी करने की सलाह दी है। संवाद