फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students are facing manipulation of website

गड़बड़ी वेबसाइट की झेल रहे छात्र

Wed, 16 Dec 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 16 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एनआईसी की वेबसाइट की गड़बड़ी छात्रों को झेलनी पड़ रही है। वेबसाइट पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 56 कॉलेज नहीं दिख रहे हैं। इस संबंध में नोडल ऑफिसर डॉ. पीबी सिंह ने कॉलेजों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर तमाम खामियों की वजह से छात्रों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में नोडल ऑफिसर डॉ. पीबी सिंह ने एनआईसी और समाज कल्याण अधिकारी से भी शिकायत की तो उन्हें पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी है। इसे जल्द ठीक दिया जाएगा। नोडल ऑफिसर ने बताया कि 56 कॉलेजों में तमाम कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी मान्यता को अभी सिर्फ एक साल हुए हैं, इसलिए ये छात्रवृत्ति वाले कॉलेजों की सूची में नहीं है। वहीं, किसी कॉलेज में कुछ कोर्स की मान्यता यूपीटीयू से है और कुछ कोर्स की मान्यता रुहेलखंड विश्वविद्यालय से है तो किसी एक ही जगह पर सिर्फ यूपीटीयू की वेबसाइट पर दिख रहा है। अब यूपीटीयू अपने कोर्स की फीस तो वेरीफाई कर देंगे, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जिस कोर्स की मान्यता मिली है, उसका वेरीफिकेशन कौन करेगा? बिना वेरीफिकेशन के छात्र फार्म ही नहीं भर पाएंगे। एनआईसी की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये खामियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed