फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student who went to take bath in canal with friends drowned

Bareilly News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया छात्र डूबा

Mon, 01 Jul 2024 06:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Student who went to take bath in canal with friends drowned
नदी में डूबे बच्चे को ढूढते गोताखोर
क्योलड़िया। धान की रोपाई के बाद दोस्तों के साथ घर जा रहा युवक नहाने के दौरान नहर में डूब गया। शाम तक ग्रामीणों से लेकर गोताखोरों ने खोजा, लेकिन युवक मिल नहीं मिल सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव क्योलड़िया के मजदूर तेजराम मौर्य का 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार मौर्य अपने दोस्तों के साथ पोशाकी लाल के खेत में धान की रोपाई करने गया था। रोपाई के बाद वह दोस्तों के साथ घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में ही शारदा सागर खंड नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया, जब दोस्तों ने देखा कि अनुज कुमार दिखाई नहीं दे रहा है तो वह चिल्लाने लगे। सूचना पर घर वाले और ग्रामीण भी नदी में अनुज कुमार को ढूंढने लगे। स्थानीय गोताखोर की मदद से उन्हें खोजा गया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने जगह-जगह जाल लगवा कर डूबे छात्र को ढूंढने का प्रयास किया, तब भी उसका सुराग नहीं लग सका। घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक डॉॅ. एमपी आर्य भी पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से गोताखोरों को बुलाने को कहा। जिस पर जिले से गोताखोरों को बुलाए। गोताखोर भी डूबे युवक को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूबा छात्र दो भाई, एक बहन है। छात्र के न मिलने पर उसके माता-पिता और परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। घटनास्थल पर हल्का लेखपाल योगेश कुमार, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार गंगवार, राजेंद्र गंगवार डॉ. नंदराम मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्रकुमार आदि जुटे रहे। संवाद

नदी में डूबे बच्चे को ढूढते गोताखोर

नदी में डूबे बच्चे को ढूढते गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed