{"_id":"675a97962d22a24728060c9d","slug":"student-team-won-the-tug-of-war-bareilly-news-c-4-lko1064-539317-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रस्साकसी में छात्रों की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रस्साकसी में छात्रों की टीम जीती
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के स्थापना दिवस पर चल रहीं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन किया गया।
अंतिम दिन स्टाफ व छात्रों के मध्य रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की टीम विजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला क्लब की टीम विजेता बनीं। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्टाफ पुरुष वर्ग में डॉ. सभापति एन, महिला स्टाफ वर्ग में नेहा मीणा, छात्र वर्ग में डॉ. विल्सन वरे व छात्रा वर्ग में डॉ. लोकाव्या ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि संस्थान की स्थापना तथा संस्थान को आगे ले जाने में जिन निदेशकों, वैज्ञानिकों अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उसे हमें याद करना चाहिए।
खेलकूद सचिव डाॅ. अभिषेक ने बताया कि वैज्ञानिकों, छात्रों, स्टाफ, घरेलू महिलाओं व संस्थान के बच्चों ने करीब 55 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. किरण जीत सिंह, डाॅ. अंजू काला, डॉ. अनीशा वी, एसपी सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद