Bareilly: लोट्स इंस्टीट्यूट के चेयरमैन को बीफार्मा छात्र ने मारी गोली, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान
बरेली के लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक अग्रवाल को उनके ही ऑफिस में घुसकर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें बरेली के एसआरएमएस हॉस्पिटल भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर स्थित लोट्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को बुधवार दोपहर उनके कॉलेज परिसर स्थित ऑफिस में गोली मार दी गई। गोली उनके दाहिने गाल को रगड़ते हुए निकल गई। भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।
सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान बीफार्मा के छात्र श्रेष्ठ सैनी के रूप में हुई है। उसे मोबाइल लाने पर कॉलेज के कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में निलंबित किया गया था। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसके परिजनों को बैठाया है।
ऐसे बची जान
लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर केसरपुर के पास लोट्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्थित है। बुधवार दोपहर कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल अपने दफ्तर में बैठे थे। तभी बीफार्मा के छात्र श्रेष्ठ सैनी ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर उन्होंने गर्दन घुमा ली।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
सूचना पर फरीदपुर सीओ गौरव सिंह व इंस्पेक्टर दयाशंकर पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंच गए। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी आ गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया व सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चेयरमैन के ऑफिस की तरफ लगे कैमरे काफी समय से खराब मिले। बाउंड्रीवाल व मेन गेट के कैमरे चालू मिले। बिल्डिंग के पीछे बाउंड्रीवाल की तरफ के कैमरे में आरोपी गोली मारने के बाद दोपहर 1:04 बजे भागता दिखाई दे रहा है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.