{"_id":"687968eb03906f26ff0e89c0","slug":"student-raped-report-on-accused-bareilly-news-c-4-1-bly1039-684597-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म, आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म, आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल दोनों आरोपियों के घरों में ताले पड़े हैं। बताते हैं कि वह परिवार समेत कहीं रिश्तेदारी में चले गए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 15 वर्षीय बेटी पास के गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में परिचित युवक रविंद्र कुमार और पुत्तूलाल ने उसे रोककर छेड़खानी की। उसके बाद दोनों युवक छात्रा को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। उधर से गुजर रहे छात्रा के पिता ने बेटी की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे, तब दोनों आरोपी भाग निकले। संवाद
--
रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे सीओ गौरव सिंह, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच की। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। महिला पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में ताले डालकर कहीं भाग गए हैं। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।