{"_id":"5d8bdd7b8ebc3e93b774f1d3","slug":"student-played-main-role-in-asking-chinmayanand-five-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बोले- चिन्मयानंद से पांच करोड़ मांगने में छात्रा की प्रमुख भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त बोले- चिन्मयानंद से पांच करोड़ मांगने में छात्रा की प्रमुख भूमिका
Thu, 26 Sep 2019 03:04 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले में जेल भेजी गई एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया है कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद है। बोलने वालों में उसकी भी आवाज है। छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
एसआईटी की टीम में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी संजय सिंह, सचिन उर्फ सोनू , विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सचिन और विक्रम ने रिमांड पर लेने पर बताया कि फिरौती मामले में छात्रा की प्रमुख भूमिका है।
वहीं, फोरेंसिक लैब से जांच के बाद वीडियो क्लिप मिलने पर छात्रा को दिखाया गया, जिसमें वह फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सऐप के माध्यम से चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की बात अपने साथी संजय, सचिन, विक्रम के बीच कर रही है। उस क्लिप को देखकर उसने एसआईटी के सामने फिरौती मांगने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
इसके साथ ही कई टोल टैक्स बैरियर पर उनकी उपस्थिति, होटलों में उनकी एक साथ उपस्थिति व सीडीआर के संबंध में भी पुख्ता साक्ष्य संकलित किए गए। बुधवार को इन्हीं साक्ष्यों को लेकर एसआईटी ने छात्रा के घर पर पहुंचकर दोबारा पूछताछ की और फिरौती मांगे जाने वाला वीडियो भी दिखाया।
इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने छात्रा को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए सात अक्तूबर का रिमांड स्वीकार किया। इसके बाद छात्रा का नियमानुसार जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया।