फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student played main role in asking Chinmayanand five crores

दोस्त बोले- चिन्मयानंद से पांच करोड़ मांगने में छात्रा की प्रमुख भूमिका

Thu, 26 Sep 2019 03:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Sep 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
student played main role in asking Chinmayanand five crores
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले में जेल भेजी गई एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया है कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद है। बोलने वालों में उसकी भी आवाज है। छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसआईटी की टीम में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी संजय सिंह, सचिन उर्फ सोनू , विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सचिन और विक्रम ने रिमांड पर लेने पर बताया कि फिरौती मामले में छात्रा की प्रमुख भूमिका है। 
विज्ञापन


वहीं, फोरेंसिक लैब से जांच के बाद वीडियो क्लिप मिलने पर छात्रा को दिखाया गया, जिसमें वह फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सऐप के माध्यम से चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की बात अपने साथी संजय, सचिन, विक्रम के बीच कर रही है। उस क्लिप को देखकर उसने एसआईटी के सामने फिरौती मांगने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कई टोल टैक्स बैरियर पर उनकी उपस्थिति, होटलों में उनकी एक साथ उपस्थिति व सीडीआर के संबंध में भी पुख्ता साक्ष्य संकलित किए गए। बुधवार को इन्हीं साक्ष्यों को लेकर एसआईटी ने छात्रा के घर पर पहुंचकर दोबारा पूछताछ की और फिरौती मांगे जाने वाला वीडियो भी दिखाया।


इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने छात्रा को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए सात अक्तूबर का रिमांड स्वीकार किया। इसके बाद छात्रा का नियमानुसार जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed