{"_id":"664e5ca22d9ee75a76007de8","slug":"student-leaders-demonstrated-in-front-of-the-vice-chancellors-office-bareilly-news-c-4-bly1015-406062-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुलपति कार्यालय के सामने छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुलपति कार्यालय के सामने छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 23 May 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी छात्रसभा की ओर से बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सेमेस्टर में 90 दिन पढ़ाई कराने की मांग की। साथ ही एलएलबी की परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात रखी। समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कार्यकर्ताओं ने ''''''''विश्वविद्यालय प्रशासन होश में आओ'''''''' के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ परीक्षाएं कराने पर ध्यान दे रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई का भी समय देना चाहिए। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एक सेमेस्टर में 90 दिन भी कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षाएं किस आधार पर दें। कार्यकर्ताओं ने उपकुलसचिव सुनीता यादव को ज्ञापन देते हुए कहा कि एलएलबी की मुख्य परीक्षाएं 28 मई से छह जून तक कराई जाएंगी। छात्रहित में परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई जाए। दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद फरहान अली, महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, महानगर महासचिव मनोज यादव मनी, अभिषेक रॉय, अभिषेक यादव, अनिकेत सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद