{"_id":"68f16244b7d9aa39940fdf81","slug":"student-hifza-acting-as-tehsildar-listened-to-complaints-bareilly-news-c-4-1-bly1039-748315-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तहसीलदार बनकर छात्रा हिफ्जा ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तहसीलदार बनकर छात्रा हिफ्जा ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन
मीरगंज। बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज की कक्षा 12वीं की छात्रा हिफ्जा फातिमा को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया। तहसील कार्यालय में पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व संबंधी आठ मामलों का निस्तारण किया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने हिफ्जा फातिमा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ प्रशासनिक कार्यों को समझकर सराहनीय कार्य किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार ने कहा कि हिफ्जा फातिमा विद्यालय की प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्रा है। हिफ्जा ने बताया कि यह अनुभव उसके लिए प्रेरणादायक रहा। वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। संवाद
कक्षा 11वीं की संजना बनीं तहसीलदार
बहेड़ी। केसर इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा संजना को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं को सुना, गांव के मेड़ मिलान के छोटे-छोटे विवादों को निपटाया। इस दौरान तहसीलदार भानु प्रताप तथा राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद