{"_id":"681333c7d75132b2910bc9b7","slug":"student-girl-dies-after-being-hit-by-jcb-father-accuses-mining-mafia-of-threatening-him-in-bareilly-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जेसीबी की टक्कर से छात्रा की मौत, पिता का आरोप- खनन माफिया दे रहा धमकी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जेसीबी की टक्कर से छात्रा की मौत, पिता का आरोप- खनन माफिया दे रहा धमकी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Thu, 01 May 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 02:12 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल को जेसीबी की टक्कर से घायल हुई छात्रा ने दम तोड़ दिया। उसके पिता का आरोप है कि थाना पुलिस ने जेसीबी मालिक पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। वह उन्हें धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
शिवानी पाठक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सीबीगंज थाना पुलिस खनन को लेकर अक्सर सवालों में रहती है। हाल ही में खनन माफिया के पक्ष में किसानों की फटकार लगाते सीबीगंज इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हुआ था, अब खनन की जेसीबी की टक्कर से इंटर की होनहार छात्रा शिवानी पाठक ने दम तोड़ दिया। शिवानी के पिता को खनन माफिया धमकी दे रहा है। आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे से गांव पुन्नापुर मार्ग पर सरदार की कोठी के सामने 22 अप्रैल को यह घटना हुई थी। पुन्नापुर गांव के निवासी अनुभव पाठक अपनी भतीजी 18 शिवानी पाठक के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से तेजी से आती खनन माफिया की जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनुभव को चोटें आईं, जबकि शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां वह नौ दिन तक कोमा में रही। बुधवार रात शिवानी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर कल उतरेंगे लड़ाकू विमान, एयर शो में वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
जेसीबी नंबर के आधार पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
शिवानी के पिता अरविंद पाठक ने बताया कि अनुभव ने जेसीबी नंबर के आधार पर खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी आज तक पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। शिवानी की मौत के बाद भी उन्होंने सीबीगंज थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फिर 1076 पर कॉल की तो पुलिस ने पंचनामा भरवाया।
अरविंद पाठक ने बताया कि जेसीबी मालिक उन्हें धमकी दिलवा रहा है कि वह मुकदमा वापस ले लें। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिवानी इंटर की छात्रा थी और काफी होनहार थी। उसकी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब खनन माफिया पर ठोस कार्रवाई हो, वह एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।
किसानों को गालियां देते इंस्पेक्टर का वीडियो हुआ था वायरल
सीबीगंज थाना क्षेत्र में खनन पुलिस प्रशासन की कमाई का बड़ा स्रोत है। पिछले दिनों में खनन करने वाले वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में जब किसानों ने खनन के वाहन रोके थे तो बुलाने पर पुलिस नहीं पहुंची थी। जब किसानों ने खनन माफिया के कारिंदों को घेर लिया तो उन्हें बचाने सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गौतम पहुंचे थे।
इस दौरान खनन माफिया की हिमायत में किसानों को गालियां देते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि कार्रवाई के बजाय सीओ टू ने एक बयान जारी कर बताया कि जांच में इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं मिली है। अब एक बार फिर इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
सीबीगंज थाना क्षेत्र में खनन पुलिस प्रशासन की कमाई का बड़ा स्रोत है। पिछले दिनों में खनन करने वाले वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में जब किसानों ने खनन के वाहन रोके थे तो बुलाने पर पुलिस नहीं पहुंची थी। जब किसानों ने खनन माफिया के कारिंदों को घेर लिया तो उन्हें बचाने सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गौतम पहुंचे थे।
इस दौरान खनन माफिया की हिमायत में किसानों को गालियां देते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि कार्रवाई के बजाय सीओ टू ने एक बयान जारी कर बताया कि जांच में इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं मिली है। अब एक बार फिर इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।