{"_id":"6a4d5bfb9845aaf3ce07df92","slug":"student-disqualified-during-verification-despite-scoring-100-marks-on-the-form-bareilly-news-c-4-bly1053-920447-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉर्म में शत प्रतिशत प्राप्तांक, सत्यापन में छात्रा हुई बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉर्म में शत प्रतिशत प्राप्तांक, सत्यापन में छात्रा हुई बाहर
Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में जारी प्रवेश प्रक्रिया में इन दिनों बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म की दिक्कतों को लेकर परेशान हैं। कागजों की गड़बड़ी के चलते कई का प्रवेश निरस्त हो चुका है। फॉर्म की गलतियों को दूर कराने के लिए भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोज महाविद्यालय में एक से दूसरे काउंटर पर चक्कर काटते दिखते हैं।
ग्रीवांस सेल के सामने रोज ही कई शिकायतें पहुंचती हैं। एक मामले में एक अभ्यर्थी ने परीक्षा फॉर्म भरते समय 12वीं में कंपार्टमेंट का विकल्प चुना। परिणाम आने पर वह फेल हो गई। उसने फेल की मार्कशीट भी संलग्न कर दी। जांच में छात्रा का फॉर्म खारिज कर दिया गया।
एक अन्य छात्रा बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची। उसके फॉर्म में 500 में से 500 अंक मिलने का ब्योरा दर्ज था। सत्यापन में उसे बाहर कर दिया गया। छात्रा का कहना था कि गलती से फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज हो गई। उसने ओरिजनल मार्कशीट भी दिखाई।
विज्ञापन
इसी तरह ओबीसी के तीन साल से अधिक पुराने प्रमाणपत्र लेकर भी प्रवेशार्थी पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसे प्रवेशार्थी भी हैं, जिनका फॉर्म रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही अपडेट नहीं हुआ। जब विंडो दोबारा खुली तब तक समय निकल चुका था।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि इस समय प्रवेशार्थी अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर आ रहे हैं। परास्नातक के विद्यार्थी भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कई ऐसे अभ्यर्थी भी आ रहे हैं, जिनका कहना है कि उनका विषम सेमेस्टर का परिणाम अब तक नहीं आया। वह फॉर्म भरने या न भरने को लेकर असमंजस में हैं।
पीजी में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बरेली कॉलेज ने 17 जुलाई रखी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम तिथि 15 जुलाई है। यदि रुविवि की ओर से परीक्षा परिणाम देरी से आते हैं तो हमें संभवतः पीजी के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ानी पड़े।
दूसरे चरण की पहली मेरिट का अंतिम दिन आज
बरेली कॉलेज में दूसरे चरण की प्रथम मेरिट से प्रवेश लेने का अंतिम अवसर बुधवार तक दिया गया है। इसमें मुख्य रूप से बीकॉम की बची हुई सीटों पर प्रवेश आमंत्रित किए गए हैं। बीएससी पीसीएम में प्रवेश प्रक्रिया ओपन श्रेणी में जारी है। बीएससी जीव विज्ञान व बीए के प्रथम व द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर 10 जुलाई के बाद देने का निर्णय लिया गया है।
--
विश्वविद्यालय ने फर्जी वेबसाइटों से किया आगाह
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को फर्जी वेबसाइटों से आगाह किया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.mjpru.ac.in पर ही जानकारी देखें। यह जानकारी प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, सूचना, परिपत्र, भर्ती और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि उसकी केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट है। किसी अन्य वेबसाइट, सामाजिक माध्यम पृष्ठ या अनधिकृत स्रोत पर उपलब्ध जानकारी पर विश्वास न करें। सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए केवल इसी वेबसाइट का उपयोग करें।